बैंकॉक : सैन्य शासित म्यांमा की एक अदालत ने देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें बुधवार को पांच साल की जेल की सजा सुनायी। पिछले साल फरवरी में सेना द्बारा तख्तापलट के बाद सत्ता से बाहर कर दी गयीं सू ची ने इस आरोप से इनकार कर दिया था कि उन्होंने एक शीर्ष राजनीतिक सहकर्मी ने घूस के तौर पर सोना और हजारों डॉलर लिए थे। इस अपराध के तहत अधिकतम 15 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

उनके समर्थकों और स्वतंत्र विधि विशेषज्ञों ने उनकी सजा की निदा करते हुए इसे अनुचित और 76 वर्षीय सू ची को राजनीति से हटाने के मकसद से उठाया गया कदम बताया। उन्हें अन्य मामलों में पहले ही छह साल की कैद की सजा सुनायी जा चुकी है।
सजा की खबर एक विधि अधिकारी के हवाले से आयी, जिन्होंने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। राजधानी नेपीता में सू ची के मुकदमे की सुनवाई बंद कमरे में हुई और उनके वकीलों को मीडिया से बात करने से रोक दिया गया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *