टोक्यो | जापान ने कहा है कि वह रूस से कच्चे तेल के आयात पर ‘सैद्धांतिक रूप से प्रतिबंध लगाएगा। अल जजीरा ने सोमवार को यह रिपोर्ट दी हैं। जी 7 के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने यह घोषणा करते हुए कहा कि जापान का यह कदम सात देशों के समूह के अभियान का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि जी 7 के सभी देश यूक्रेन पर हो रहे हमलों को रोकने को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालने के लिए अपने नये प्रयास के तहत रूस से तेल आयात पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाने पर सहमत है। उन्होंने कहा, ”इस समय में जी 7 देशों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि जापान की रूस से आयातित तेल पर अधिक निर्भरता है इसके बाद वह यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की आलोचना कर रहा हैं। रूस कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस का जापान का पांचवां सबसे बड़ा आपूर्तिकताã है। जापानी सरकार और उसकी कंपनियां रूस में तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) परियोजनाओं में हिस्सेदारी हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *