हवाना | क्यूबा की राजधानी हवाना में एक आलीशान होटल के मलबे से सोमवार को कुछ और शवों को निकाला गया और इसी के साथ होटल में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40हो गई।
हवाना के 96 कमरों वाले पांच सितारा ‘होटल साराटोगा में गत शुक्रवार को विस्फोट हुआ था। उन्नीसवीं सदी का यह होटल ओल्ड हवाना में स्थित है। विस्फोट के समय वहां मरम्मत का काम चल रहा था। होटल को मंगलवार को खोले जाने की योजना थी। होटल के आसपास की कई इमारतें भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय में अस्पताल सेवा प्रमुख डॉ. जुलियो गुएरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले कुछ घंटों में मलबे से और शवों को निकाला गया। गुएरा ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। श्वान दस्ता अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटा है। गुएरा द्बारा ताजा जानकारी दिए जाने से पहले मृतक संख्या 35 थी और 20लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर थी। प्राधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *