यरुशलम : फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अल-जज़ीरा के पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की बुधवार को तड़के, वेस्ट बैंक में गोलीबारी में घायल होने के कारण मौत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि शिरीन अबू अकलेह के चेहरे पर गोली लगी थी और उसके तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई । यरुशलम के अल-कुद्स समाचार पत्र के लिए काम करने वाले एक अन्य फलस्तीनी पत्रकार भी गोलीबारी में घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन कस्बे में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान यह गोलीबारी हुई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *