वाराणसी :- लालघाट, गाय घाट, एवं हरशोस, राजातालाब में उत्तर प्रदेश डिज़ाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ, उ०प्र० की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला द्वारा प्रदेश के गुलाबी मीनाकारी एवं सिल्क ब्रोकेड/पंजादरी की कारीगर एवं बुनकर महिलाओं को स्वावलंबी एवं उनके कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने हेतु जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 400 महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उषा बाजपाई, एनईसी सदस्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा, भाजपा द्वारा प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को भारत के जेम पोर्टल संबंधी बिंदुवार समस्त जानकारी दी गयी |
कार्यक्रम की आयोजिका क्षिप्रा शुक्ला ने अपने भाषण में उत्पादों को लोकल से ग्लोबल बनाने एवं अपने बनाए उत्पाद को सरकारी कार्यालयों तक सीधे बेच पाने के महत्व को विस्तार से बताया गया साथ ही यह भी बताया कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री जी द्वारा सरकारी विभागों में उपयोगार्थ सामग्री को निर्माताओं द्वारा एक ही स्थान पर उप्लब्ध कराने एवं खरीद में पारदर्शिता के उद्देश्य से प्रारंभ जेम पोर्टल पर कुटीर स्तर पर कार्य कर रही सभी महिलाओं के उत्पादों को सीधे विक्रय करने हेतु एक मील का पत्थर साबित होगा।
क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि छोटे छोटे स्वयं सहायता समूह व विभिन्न प्रकार की परंपरागत वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोग भी इस पर रजिस्टर होकर अपने सामानों को खुले बाज़ारो में बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योग में लगी महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है | कार्यक्रम पश्चात राजातालाब में वृक्षारोपण किया गया एवं प्रधानमंत्री जी की मुहिम हर घर तिरंगा के तहत झण्डा रोहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंज बिहारी, नेशनल अवार्डी, ओम प्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान हरशोस, राजा तालाब, लक्ष्मी विश्वकर्मा, एवं अन्य महानुभावों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया ||
