वाराणसी 9 अगस्त। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 02 जून से 15 अगस्त तक लगातार 75 दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम लगातार जारी है।
इस कड़ी में मंगलवार को सुबह 69वें दिन मध्यमेश्वर मंडल के अंतर्गत दारानगर वार्ड के नवापुरा की गलियों तथा आस-पास स्वच्छता व जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही मोहल्लों में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने साफ सफाई की।
प्रारंभ में डीएवी कॉलेज स्थित राम जानकी मंदिर के समीप भरत अग्रहरी ने विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, स्वच्छता अभियान का समापन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सेठ के आवास पर । जहां उनके पिता अजीत सेठ ने विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का अंगवस्त्रम से अभिनंदन किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, तारकेश्वर गुप्ता, अभय यादव, रत्नेश गुप्ता, सचिन सिंह मोनू , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सेठ, टिंकू अरोड़ा, संजय वर्मा, राम प्रकाश जायसवाल, आदि शामिल रहे।
भवदीय
किशोर सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *