आज दिनांक 10 अगस्त, बुधवार को प्रधानमंत्री जी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय, गुरुधाम में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा मैराथन जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।
संसदीय कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से 4 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे पानी, सीवर, बिजली, सड़क, भूमि विवाद, चिकित्सा हेतु धन, आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे अमित सिंह चिन्टू, राजीव सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा व अन्य।
