वाराणसी, 15 अगस्त 2022 !
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में विधायक
वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण।
रामनगर स्थित दयावती मोदी एकेडमी, नेवादा, सुंदरपुर स्थित उर्मिला देवी मेमोरियल सोसाइटी, शिवाला स्थित माता आनंदमयी अस्पताल, ई डी स्मार्ट संस्था, गुरुधाम तथा वासुदेव साहा द्वारा रामापुरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ ने किया ध्वजारोहण।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा सुन्दर बगिया, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक निदेशक डॉक्टर लालजी थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम और विभाजन की विभीषिका पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को विधायक द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा है, पर इस बार कुछ अलग तरह का उत्साह लोगों में दिखाई पड़ रहा है। सभी के घरों में, गाड़ियों पर तिरंगा लगा हुआ है और जिनके हाथों में तिरंगा है, उन सभी का सीना भी आज 56 इंच दिख रहा है। युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रभात फेरी निकाली गयी है। हम सभी ऐसे ही संगठित व एकजुट रहें तो आने वाले 10 वर्षों में भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है।”
विधायक ने देश के एक एक व्यक्ति के हृदय में राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
