इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख राजेश कुमार ने दी परम पावन को सलामी
सुभाष तीर्थ के रूप में मान्यता है सुभाष मन्दिर की
वाराणसी, 17 अगस्त। जिन महान बलिदानियों के खून की कीमत पर आजादी मिली उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने देश के टुकड़े किये उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख राजेश कुमार ने पवित्र ध्वज को फहराकर परम पावन राष्ट्रदेवता सुभाष के मंदिर में मत्था टेका और उनको सलामी दी।
इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि अखण्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष ही हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फौज और क्रांतिकारियों के बलिदान की वजह से हमें आजादी मिली। वंचित बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर इंडियन बैंक और विशाल भारत संस्थान मिलकर काम करेगा। अब हमें शताब्दी वर्ष की ओर भारत को विकास प्रगति और संस्कार के साथ आगे ले जाना है।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरूजी ने कहा कि हम भारत विभाजन को अंतिम दम तक स्वीकार नहीं करेंगे और परम पावन नेताजी सुभाष के अखण्ड भारत की सीमाओं की वापसी के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि “भारत विभाजन क्यों और किस लिये” पर लेक्चर सीरीज का आयोजन विशाल भारत संस्थान द्वारा सुभाष भवन में किया जाएगा, जिसमें विचारों को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
इस अवसर पर कविन्द्र नारायण, डा० निरंजन श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश जी, तपन घोष, हाफिज जावेद खान, मो० अजहरूद्दीन, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, डा० मृदुला जायसवाल, अनिल पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, सूरज चौधरी, राजकुमार, पुनीत खोसला, देवेन्द्र पाण्डेय, राजेश कन्नौजिया, पीयूष पाण्डेय, धनंजय यादव, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अशोक विश्वकर्मा, गीता, रमता, सुनीता, पूनम, रेखा देवी, प्रभावती, पार्वती, नगीना बेगम, तबस्सुम, शमशुननिशा, शहीदुन बेगम, खुशी भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, राधा भारतवंशी, शिखा भारतवंशी, रिया भारतवंशी, आयुष भारतवंशी, कुनाल भारतवंशी, अभिनव भारतवंशी, ताजीम भारतवंशी, राशिद भारतवंशी, तबरेज भारतवंशी, रोजा भारतवंशी आदि लोग मौजूद रहे।
