वाशिगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों का’मेक अमेरिका ग्रेट अगेन(मैगा) एजेंडा लोकतंत्र के लिए खतरा है। श्री बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया में कहा, मैगा ताकतें इस देश को पीछे ले जाने के लिए के प्रति ­ढè हैं। उन्होंने कहा कि वह उन सभी 7.4 करोड़ अमेरिकी निवासियों की निदा नहीं कर रहे हैं जिन्होंने दो साल पहले श्री ट्रम्प को वोट दिया था। उन्होंने कहा, हर रिपब्लिकन नहीं, यहां तक ??कि अधिकांश रिपब्लिकन भी मैगा रिपब्लिकन नहीं हैं।

उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी आज श्री ट्रम्प और मैगा रिपब्लिकन के हावी होने से भयभीत है। यह इस देश के लिए एक खतरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्री ट्रम्प के समर्थकों ने पिछले साल अमेरिकी कैपिटल पर धावा बोलने वाली भीड़ को विद्रोही कहने की बजाय देशभक्त करार दिया। उन्होंने कहा, हमने अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करनी है। इसकी रक्षा करें। इसके लिए खड़े हों। हम में से प्रत्येक को इसके लिए खड़ा होना चाहिए। वरिष्ठ रिपब्लिकन केविन मैकार्थी ने कहा है कि श्री बाइडेन की नीतियों ने अमेरिका की आत्मा को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *