अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि राष्ट्रीय कला मंच काशी महानगर के द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज महमूरगंज में हुआ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर कॉलेज के कला में रुचिकर विद्यार्थियों को कला के विविध क्षेत्रों जैसे स्केच, मूर्ति कला, रंगोली, गीत, ड्रामा, क्राफ्टिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अभाविप राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा उच्च तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रतिभाग कर रहे समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवेदिता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आनंद प्रभा सिंह ने कहाँ की विद्यार्थी परिषद समय- समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक विकास के लिए कार्य करती रहती है।

काशी विभाग के विभाग संगठन मंत्री हरिदेव ने सभी विद्यार्थियों को अभाविप के विभिन्न आयामों, गतिविधियों, एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए ये विश्वास जताया कि हुनरबाज कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभाग कर रहे समस्त विद्यार्थी समाज में कला के माध्यम से समाज का सृजन करने का कार्य करेंगे।

काशी प्रांत के राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत प्रमुख अश्वनी सिंह ने कहा कि कला आपके मन की वह आंतरिक चेतना है जिसे हम विभिन्न प्रकार से प्रदर्शित करने का कार्य करते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी महानगर डॉ. नीलम सिंह ने किया।

उक्त अवसर पर प्रांत कार्यालय मंत्री प्रिंस, उर्मिला, संध्या, सौम्या, वंदना एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *