एथेंस | यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने रविवार को कहा कि वह नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) साझेदार और पड़ोसी तुर्की से कभी सैन्य संघर्ष की कल्पना नहीं कर सकते हैं। थेसालोनिकी अंतरराष्ट्रीय मेले में जब ‘एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाता ने मित्सोताकिस से सवाल किया कि क्या तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के नेतृत्व में पैदा किया जा रहा तनाव सैन्य संघर्ष में तब्दील हो सकता है तो उन्होंने इसका जवाब न में दिया। मित्सोताकिस ने कहा, ”मेरा मानना है कि ऐसा नहीं होगा और ईश्वर न करे, अगर ऐसा होता है तो तुर्की को माकूल जबाब मिलेगा। मेरा मानना है कि वे यह अच्छी तरह से जानते हैं। तुर्की यूनानी बलों की क्षमता से भलिभांति वाकिफ है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *