कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन में ब्लैकआउट के लिए रूस जिम्मेदार है और उसका उद्देश्य जवाबी हमले का बदला लेने के लिए बिजली कटौती कर यहां के लोगों को प्रकाश और गर्मी से वंचित करना है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में पर नागरिक बुनियादी ढांचे को लक्षित करके आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने का आरोप लगाया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कथित ब्लैकआउट से खार्किव और डोनेट््स्क सहित पूर्वी क्षेत्रों में करीब 90 लाख लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खार्किव के मेयर इहोर तेरखोव ने कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूसी सेना के हमले उनके शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति व्यवस्था ठप्प हो गयी है। उन्होंने इसे यूक्रेनी सेना की हालिया सफलताओं का बदला लेने का एक निकृष्ट और निदनीय प्रयास बताया। पड़ोसी सूमी क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि अकेले एक जिले में 130 से अधिक बस्तियां बिजली के बिना हैं।रिपोर्ट के मुताबिक निप्रॉपेट्रोस और पोल्टावा क्षेत्रों में इसी तरह की समस्याएं सामने आई हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *