इस्लामाबाद | अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) ने कहा है कि पाकिस्तान में बाढ की आपदा से अनुमानित 1.6 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं और इनमें से कमोबेश 34 लाख बच्चों को जीवन रक्षक मदद की तत्काल जरुरत है। हाल ही में पाकिस्तान के सिध प्रांत में बाढप्रभावित क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा करने वाले यूनिसेफ के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल ने अपने बयान में कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति बेहद गंभीर है, जहां कुपोषित बच्चे दस्त, डेंगू बुखार , चर्म रोग तथा अन्य दर्दनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ की चपेट में आकर कम से कम 528 बच्चों की जान जा चुकी है और इनमें से हर एक की मौत एक त्रासदी थी जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने जोर दिया कि दुखद वास्तविकता यह है कि सहायता में बढ़ोतरी के अभाव में और बहुत से बच्चे अपनी जान गंवा बैठेंगे। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डानकी रिपोर्ट के मुताबिक गत जून से आयी बाढ में और 40 लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की संख्या 1,545 हो गयी है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान में बाढ आपदा की भयावहता बढने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहायता का सिलसिला जारी है। जापान सरकार ने शुक्रवार को 70 लाख अमेरिकी डॉलर के मदद की घोषणा की है। कनाडा सरकार ने भी बाढ प्रभावित लोगों के लिए 30 लाख कनाडाई डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *