तोक्यो : दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मंगलवार को प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया। इस कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और यातायात व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं ठप पड़ गई हैं। तूफान ‘नानमादोल ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया।

अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, क्यूशू द्बीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्बीप पर, जापान ‘एअरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र की एक दीवार टूट गई है। रॉकेट बनाने के लिए इस्तेमाल की गई इमारत को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा था। दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, सोमवार को जापान के दक्षिणी मुख्य द्बीप क्यूशू के मियाज़ाकी प्रांत में दो लोगों की मौत हो गई।

एजेंसी ने बताया कि हिरोशिमा के पश्चिमी प्रांत में एक व्यक्ति लापता हो गया और पश्चिमी जापान में 115 लोग घायल हो गए। हालांकि, अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, क्यूशू क्षेत्र के लगभग एक लाख 30 हजार से अधिक मकानों में मंगलवार सुबह भी बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि, ज्यादातर यातायात सुविधाएं मंगलवार को सामान्य हो गई। बुलेट ट्रेनों और जमीनी परिवहन का संचालन फिर शुरू हो गया, लेकिन पूर्वी जापान में दर्जनों उड़ानें रोक दी गईं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान उत्तरी जापानी तट से प्रशांत महासागर की ओर बढ़ गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *