वाशिगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं से यूक्रेन में रूस के अकारण युद्ध की निदा करने और इसके विरोध में एकजुट होने की अपील करेंगे। बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक खाद्य संकट से निपटने के लिए बाइडन निवेश की घोषणा करेंगे और इस बारे में विस्तार से बताएंगे कि कैसे देश ने ‘वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और उन्नत प्रौद्योगिकी पर किए गए वादों को पूरा करके विश्व पटल पर अपने नेतृत्व को बहाल किया है। सुलिवन ने कहा, ”राष्ट्रपति बाइडन यूक्रेन पर रूस के अकारण युद्ध की कड़े शब्दों में निदा करेंगे। वह पूरी दुनिया से उस अन्याय के खिलाफ खड़े होने की अपील करेंगे, जो हमने पिछले कुछ महीनों में देखा है।

उन्होंने बताया कि बाइडन संयुक्त राष्ट्र को मजबूत करने की जरूरत को भी रेखांकित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति यूएनजीए बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। वह बुधवार को अमेरिका के करीबी सहयोगियों के साथ मुलकात करेंगे, जिसमें ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ उनकी पहली द्बिपक्षीय बैठक भी शामिल है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *