जेरूसलम : इजरायली नौसेना ने एक नई पोत-रोधी नौसैनिक मिसाइल प्रणाली का’सफल परीक्षणपूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, गैब्रियल वी, एक उन्नत लंबी दूरी की जहाज-रोधी मिसाइल प्रणाली के परीक्षणों ने विभिन्न लक्ष्यों को भेदने की इसकी क्षमता को साबित किया।

अगस्त में किये गये एक परीक्षण में, एसएएआर 6-श्रेणी के कार्वेट ने एक नकली जहाज पर एक गेब्रियल वी मिसाइल से हमला किया और इसे नष्ट कर दिया। सेना द्बारा जारी एक बयान के अनुसार, सिस्टम की इंटरसेप्शन मिसाइलें विभिन्न नौसैनिक और हवाई स्थितियों में सैकड़ों किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। बयान में कहा गया है, ”मिसाइल कई तरह के लक्ष्यों और खतरों को रोकने और नष्ट करने में सक्षम है। सेना ने कहा कि गेब्रियल वी, जिसे इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान और विकास विभाग द्बारा विकसित किया गया था, ”समुद्री रक्षा के क्षेत्र में एक सफलता है

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *