वाशिगटन : पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मौजूदा समय में पहले से कहीं अधिक प्रगाढ़ हुए हैं और दोनों देश हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हिद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के सहायक मंत्री डॉ. ऐली एस. रैटनर ने कहा कि अमेरिका, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बनाये रखने की भारत की क्षमता का समर्थन कर रहा है। डॉ. रैटनर ने पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का सोमवार को पेंटागन में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिह के साथ ऑस्टिन की फोन पर हुई लंबी वार्ता के बाद यह मुलाकात हो रही है। रैटनर ने कहा कि हालिया वार्ताओं के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से प्रगाढ़ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्बारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने की गई उस टिप्पणी से प्रसन्न है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है। पिछले हफ्ते संपन्न शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा था, ”आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है और मैं फोन पर आपसे इस पर बात कर चुका हूं। रैटनर ने कहा, ”पिछले सप्ताहांत में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों (यूक्रेन मुद्दे पर) से हमें खुशी हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *