सियोल : दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में सोमवार को एक आउटलेट मॉल में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया और जबकि चार अन्य लापता हो गए। योनहाप समाचार एजेन्सी के अनुसार आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे राजधानी सियोल से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण में डेजॉन में एक आउटलेट स्टोर से लगी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसे दो पुरुषों को पास के अस्पताल में भेजा गया था , जिन्हे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा चार लापता लोगों की तलाशी का काम जारी है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि 120 से अधिक कर्मियों और विभिन्न अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया है। लेकिन भूमिगत कार्गो-हैंडलिग क्षेत्र में जलते हुए कागज के बक्शों के कारण उन्हें तलाशी अभियान में कठिनाई हो रही है। आस पास की इमारतों से एक सौ से अधिक लोगों को निकाला गया है।व्यावसायिक घंटों से पहले आग लगने कारण आउटलेट स्टोर के आसपास कोई ग्राहक नहीं था ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *