चांगचुन : चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी चांगचुन में एक रेस्तरां में आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर चांगचुन हाई-टेक औद्योगिक विकास क्षेत्र में लगी और इसकी चपेट में आकर करीब 17 लोगों की मौत हो गई। बचाव एवं दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *