इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान कुछ इलाकों में हिंसा देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इमरान को तोशाखाना मामले में अयोग्य करार दिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी सिफारिश की है।

इसके बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंसा भी देखने को मिली। आयोग की ओर से यह कार्रवाई पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान में आजादी मार्च निकालने से पहले की गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *