फीनिक्स : डेमोक्रेट नेता केटी हॉब्स अमेरिका के एरिजोना प्रांत की नयी गवर्नर निर्वाचित हुई हैं। गवर्नर पद के चुनाव में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार कैरी लेक को करारी शिकस्त दी।

लेक अमेरिका में साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के झूठे आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह गवर्नर पद के चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगी। हॉब्स एरिजोना की रिपब्लिकन गवर्नर डग ड्यूसी की जगह लेंगी, जो कानून में निर्धारित गवर्नर पद के कार्यकाल की अधिकतम अवधि पूरी कर लेने के कारण एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ सकती थीं। हॉब्स 2006 में जेनेट नेपोलिटानो के बाद एरिजोना की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली डेमोक्रेट हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *