इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गया दूसरा वनडे बेनतीजा रहा। इस मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। ऐसे में अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और वनडे खेला जाना है। इस वनडे को अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो सीरीज पर कब्जा हो जाएगा और भारत जीतता है तो फिर ये सीरीज बराबरी पर रूक जाएगी।

ऐसे में अब भारत का न्यूजीलैंड में यह एकदिवसीय सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया है। सीरीज का अंतिम मैच 30 नवंबर 2022 को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाना है।

भारत इस सीरीज को नहीं हारना चाहता है तो उसे अंतिम मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और मैच को अपने नाम करना होगा। तब ही भारत इस सीरीज को बराबरी पर रोक पाएगा, और अगर ऐसा नहीं होता है तो न्यूजीलैंड इस सीरीज को जीत जाएगा। न्यूजीलैंड इस सीरीज में पहला वनडे जीतकर 1-0 से आगे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *