इंटरनेट डेस्क। भारत अगले वर्ष खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। यानी के वर्ष 2023 में खेले जाने वाला मैंस वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा और सभी क्रिकेट टीमें भारत में इस वर्ल्ड कप को खेलने आएगी। इसकों लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस वर्ल्ड कप का फाइनल कौनसे स्टेडियम में खेला जाएगा उस पर भी चर्चाएं शुरू हो गई है।

खबरों की माने तो वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। इस स्टेडियम का नंबर सबसे उपर माना जा रहा है। अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और इसमें एक लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

जानकारी के अनुसार आइसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण है। भारत इस बार चौथी दफा वर्ल्ड कप को होस्ट करेगा, यानी के मेजबानी करेगा। हालांकि स्टेडियम बड़ा होने और दर्शक क्षमता ज्यादा होने से सबसे आगे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *