इंटरनेट डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामले चीन के लिए घातक होते जा रहे है। यहां लगातार बढ़ रहे मरीजों के बीच नई समस्याएं शुरू हो गई है। जी हां बीच में बढ़ते कारोना के मामले में चीन ने पाबंदिया बढ़ा दी थी जिसके बाद लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए यहां से पाबंदिया हटा दी गई है उसके बाद चीन में लगातार मामले बढ़ते जा रहे है।
इधर चीन में जीरो कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद संक्रमितों की संख्या में खतरनाक तरीके से इजाफा होने लगा है। बताया जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन में छूट के बाद बाजार में अचानक भीड़ बढ़ गई जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
इधर बढ़तेे मामले को देखते हुए अधिकारियों ने बयान जारी किया और बताया की लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे और लोगों के प्रदर्शन के कारण यहां से जीरों कोविड पाबंदियों को हटाना पड़ा है। इस कारण अब और स्थितिया खराब हो रही है।
