इंटरनेट डेस्क। चीन में फैल रही कोरोना महामारी अब वहां के लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। चीन में हालात यह है की लोगों की अंत्येष्टि नहीं हो पा रही है। लोगों को अपनों के शवों की अंत्येष्टि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी में ढील देने के बाद और भी हालात खराब हुए है।
जानकारी सामने आई है इस बार कोरोना से लाखों लोगों के संक्रमित होने और मौतें होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है की चीन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने और अंत्येष्टि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि मरीजों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
जानकारी के अनुसार चीन में हालात अक्टूबर में ही बिगड़ने लगे थे लेकिन उस समय चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी लागू कर दी थी। लेकिन लॉकडाउन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलनों ने उसे पाबंदियों में ढील देने को मजबूर कर दिया। इसके बाद से हालात तेजी से बिगड़ने लगे हैं।
