इंटरनेट डेस्क। चीन में इस समय बहुत ही बुरा दौर चल रहा है, कोरोना की वजह से वहा हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और अब वहां लोगों की अंत्येष्टि के लिए लोगोंको घंटों घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भी इंतजार करना पड़ रहा है।

वैसे अब कोरोना का असर चीन हीं नही अन्य देशों में भी देखने को मिल रहा है। दुनिया में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 36 लाख मामले सामने आए हैं। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील और जापान में बहुत तेजी से केस बढ़ रहे हैं।

जानकारी सामने आई है की पिछले कुछ दिनों से कोरोना दुनियां के अन्य देशों में भी पैर पसार रहा है। जापान में 1055578 केस मिले हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में 460,766, फ्रांस में 384184, ब्राजील में 284,200 और अमेरिका में 272,075 कैस मिल चुके है। ऐसे में भारत सरकार ने भी कोरोना को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *