इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान हमेशा अपनी समस्यां पर रोता रहा है, वहां महंगाई इतनी है की आपकों खाने के लिए आटा और सब्जी के लिए टमाटर भी 100 से 150 रुपए किलों मिल रहा है। पाकिस्तान के हालात कंगाली के बने हुए है। इस समय पाकिस्तान आर्थिक मदद के लिए तडपड़ा रहा है।
पाकिस्तान अपने आर्थिक हालात सुधारने के लिए कभी चीन से कर्ज लेता है तो कभी सऊदी अरब से। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सऊदी अरब पहुंचे थे, वहां उन्होंने देश के आर्थिक सहयोग को लेकर बात की। अब जानकारी ये सामने आ रही है की सऊदी सरकार पाकिस्तान को 5 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दे सकती है।
जानकारी के मुताबिक क्राउन प्रिंस और मुल्क के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान में सऊदी अरब के निवेश को 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने विचार किया है। खबरों की माने तो पाकिस्तान के पास नकदी जल्द ही खत्म होने वाली है। अपनी तरफ बढ़ते इस संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार पूरी तरह विदेशी मदद पर निर्भर है।
