मॉस्को : रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व अधिकारी को हटाए जाने और नए अधिकारी को कमान सौंपे जाने को वर्तमान नेतृत्व के प्रति तथा सैन्य बलों द्बारा अपेक्षित परिणाम हासिल करने में विफलता के प्रति असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरन वालेरी गेरासिमोव को यूक्रेन में बलों के एकीकृत समूह का नया कमांडर नियुक्त किया गया है।

पूर्व कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन तथा दो अन्य जनरल को जनरल गेरासिमोव के अधीन नियुक्त किया गया है। शीर्ष पद पर पुन:नियुक्ति के आदेश रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने दिए हैं लेकिन इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी मंजूरी शामिल है। यह इस बात का संकेत देता है कि संघर्ष में सैनिकों की क्षमता के संबंध में व्यापक आलोचना होने के बावजूद राष्ट्रपति को अपने शीर्ष सैन्य प्रमुखों पर भरोसा है। रक्षा मंत्रालय ने गेरासिमोव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यूक्रेन में लड़ रहे विभिन्न बलों के बीच समन्वय में सुधार करना है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *