इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान का खजाना खाली हो चुका है और हालात बहुत खराब है। आर्थिक स्थिती लगातार बिगड़ती जा रही है और इसके कारण ही वहां लोगों का जीना अब मुश्किल होता जा रहा है। अगर हालात ऐसे ही रहते है आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्तान रोड पर आ जाएगा। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेलआउट पैकेज को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन इधर, उसका विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से खत्म होता जा रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जल्द ही उसे लोन नहीं देता है तो तो पाकिस्तान डिफॉल्ट हो जाएगा।

खबरों की माने तो पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 3.09 अरब डॉलर रह गया है। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि इतने पैसे में पाकिस्तान तीन हफ्ते से भी कम समय तक जरूरी चीजों का आयात कर पाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *