इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच यु़द्ध शुरू हुए आज पूरा एक साल हो चुका है और इस दौरान इस यु़द्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। वैसे रूस के राष्ट्रपति चाहे तो इस यु़द्ध को जीतकर समाप्त भी कर सकते है। लेकिन उनकी मनसा क्या है ये अभी तक कोई नहीं जान पाया है।

ऐसे में इस यु़द्ध से दोनां देशों को जान माल का नुकसान तो हो ही रहा है रहा है साथ ही आर्थिक दुष्परिणाम भी दोनों देशों को भोगने पड़ रहे है। ऐसे में इन दोनों देशों के युद्ध का असर पूरी दुनियां पर भी पड़ रहा है। दुनिया के बड़े देशों के नेता भी चाहते है की यु़द्ध कैसे भी रूक जाए और वो प्रयास भी कर रहे है।

जानकारी के अनुसार इस जंग में रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के 1 लाख सैनिक या तो मारे गए है या फिर घायल हुए है। यूक्रेन ने 23 फरवरी 2023 तक रूस के 1,45,850 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। जंग का सबसे बड़ा खामियाजा आम नागरिकों को ही भुगतना पड़ रहा है। एक साल में इस जंग में यूक्रेन में 8,000 के आस पास आम नागरिकों की मौत हो चुकी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *