वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से पिछले महीने हटाया गया त्वचा का एक घाव कैंसरयुक्त था। उनके डॉक्टर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओकोनोर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति की शारीरिक जांच के दौरान ”सभी कैंसरयुक्त ऊतक सफलतापूर्वक हटाए गए। उन्होंने बाइडन (80) को व्हाइट हाउस की अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ करार दिया।

डॉक्टर ने बताया कि बाइडन के सीने में जिस जगह से घाव निकाला गया वह पूरी तरह ठीक हो गयी है और राष्ट्रपति त्वचा की नियमित जांच कराते रहेंगे। उनकी छाती से जो घाव निकाला गया वे बेसिल कोशिकाएं थीं। बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। ओकोनोर ने बताया कि ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है इसलिए इन्हें हटा दिया जाता है।

यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है। ओकोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था। प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे। गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गयी थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *