वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों ने तुर्किये तथा सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए 3,00,000 डॉलर से अधिक धनराशि जुटायी है। ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हेमंत पटेल की अगुवाई में कई प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने 2,30,000 डॉलर से अधिक निधि जुटायी।

निधि जुटाने के लिए न्यू जर्सी में सप्ताहांत में हुए कार्यक्रम में अमेरिका में तुर्किये के राजदूत मुरत मर्कन के साथ न्यूयॉर्क में तुर्किये के महावाणिज्य दूत रेहान ओजगुर भी शामिल हुए। उन्होंने अपने देश में भूकंप पीड़ित लोगों की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय का आभार व्यक्त किया। प्रतिष्ठित ‘एलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनरष् से सम्मानित पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा से कहा, ”भारतीय समुदाय तुर्किये के लोगों के लिए जो कर रहा है, उसे लेकर उन्होंने (राजदूत और महावाणिज्य दूत) आभार जताया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *