जिनेवा : अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को उन आंकड़ों और रिपोर्टों को प्रदान नहीं किया है, जो एक चीनी प्रयोगशाला पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के पैदा करने का आरोप लगाते हैं। उभरती बीमारियां और जूनोसिस (एक रोग जो कशेरुक जानवरों से दूसरे में प्रेषित किया जा सकता है) के लिए डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम की प्रमुख मारिया वान केरखोव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, हमने अमेरिकी मिशन के जिनेवा में वरिष्ठ मिशन अधिकारियों से ऊर्जा विभाग की नवीनतम रिपोर्टों के साथ-साथ अन्य अमेरिकी एजेंसियों की अतिरिक्त रिपोर्टों की जानकारी मुहैया कराने के लिए अनुरोध किया है। हम अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। फèलिहाल, हमारे पास उन रिपोट््र्स तक या उस डेटा तक पहुंच नहीं है जो उन रिपोर्टों को कैसे तैयार किया गया है, यह बताते हो। उन्होंने कहा कि सभी देशों, संस्थानों या संगठनों से अपील की जाती है कि वे कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति के संबंध में डब्ल्यूएचओ के साथ जानकारी साझा करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *