बर्लिन : जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यदि चीन यूक्रेन में हमले के लिए रूस को हथियार मुहैया कराता है, तो उसे इसके ”परिणाम भुगतने होंगे। बहरहाल, शोल्ज ने उम्मीद जताई कि चीन ऐसा नहीं करेगा। जर्मनी के चांसलर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिगटन में मुलाकात के दो दिन बाद ‘सीएनएन को दिए साक्षात्कार में रविवार को यह बात कही।

अमेरिकी अधिकारियों ने हाल में सचेत किया कि चीन रूस को हथियार व गोला-बारूद मुहैया करना शुरू कर सकता है। अपनी यात्रा से पहले शोल्ज ने चीन से हथियार नहीं भेजने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल रूस पर यूक्रेन से सैन्य बलों को वापस बुलाने का दबाव बनाने के लिए करने का आग्रह किया। यह पूछे जाने पर कि यदि चीन रूस की मदद करता है तो क्या उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे, शोल्ज ने कहा, ”मुझे लगता है कि उसे परिणाम भुगतने होंगे, लेकिन अभी हम ऐसे पड़ाव पर हैं जहां हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि इस मामले में हमारे अनुरोध को मान लिया जाएगा, लेकिन हमें इस पर नजर रखनी होगी और हमें बहुत, बहुत सावधान रहना होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *