ताल्लिन : एस्टोनिया में रविवार को हुए संसदीय चुनाव के शुरुआती परिणाम में प्रधानमंत्री काजा कलास की मध्य-दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली है। रिफॉर्म पार्टी को यूक्रेन का एक बड़ा समर्थक माना जाता है। काजा कलास की पार्टी का मुकाबला ‘कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी ऑफ एस्तोनिया (ईकेआरई) से है, जो बाल्टिक राष्ट्र में यूक्रेन संकट के प्रभाव को कम करने पर जोर देती है और एस्टोनिया की उच्च मुद्रास्फीति दर के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराती है।

एस्टोनिया की 101 सीट वाली संसद (रिइगिकोगु) के लिए नौ राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। नौ लाख से अधिक लोग आम चुनाव में मतदान करने के पात्र थे। अभी तक 99 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी हैं जिसमें से रिफॉर्म पार्टी से सबसे अधिक 31.4 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। इसके बाद ईकेआरई 16.1 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं एस्टोनिया के जातीय-रूसी अल्पसंख्यक द्बारा समर्थित सेंटर पार्टी को 15 प्रतिशत मत मिले हैं।

प्रधानमंत्री काजा कलास (45) ने पार्टी सहयोगियों से कहा, ”ये शुरुआती परिणाम हमें एक अच्छी सरकार बनाने के लिए अंतत: एक मजबूत जनादेश देंगे। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि इस तरह के मजबूत जनादेश के बाद यह (यूक्रेन को सहायता) जारी रहेगा क्योंकि ईकेआरई और शायद सेंटर पार्टी के अलावा सभी अन्य दल इसे लेकर सहमत हैं। कलास 2021 में प्रधानमंत्री बनीं और रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की यूरोप में सबसे मुखर समर्थकों में से एक के रूप में सामने आईं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *