लिडेनहर्स्ट (अमेरिका) : पायलट के ‘कॉकपिट में धुएं की सूचना दिए जाने के बाद उपनगरीय लॉन्ग आइलैंड हवाई अड्डे पर लौटने की कोशिश कर रहा एक छोटा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे से जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि विमान ‘पाइपर पीए 28 न्यूयॉर्क शहर से करीब 32 किलोमीटर पूर्व में फाîमगडेल में दोपहर करीब दो बजकर 58 मिनट पर रिपब्लिक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पेड़ों और झाड़ियों वाले एक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान ने इसी हवाई अड्डे से दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर उड़ान भरी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) को सूचित किया गया और घटनास्थल पर मदद भेजी गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *