वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की भारतीय-अमेरिकी निशा देसाई बिस्वाल को अमेरिका अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त आयोग में शीर्ष प्रशासनिक पद के लिए नामित करने की मंशा है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्ववतीã बराक ओबामा प्रशासन के दौरान दक्षिण तथा मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में काम कर चुकी बिस्वाल को अमेरिकी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यक्रमों में 30 साल से अधिक का अनुभव है।

वह अभी अमेरिकी चैम्बर ऑफ कॉमर्स में अंतरराष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि बिस्वाल 2013 से 2017 तक अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की सहायक विदेश मंत्री रहीं और उस दौरान उन्होंने वार्षिक अमेरिका-भारत रणनीति और वाणिज्यिक संवाद शुरू करने समेत दोनों देशों के बीच अभूतपूर्व सहयोग में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने सहायक विदेश मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मध्य एशिया के साथ सी5 प्लस1 संवाद और अमेरिका-बांग्लादेश साझेदारी संवाद भी शुरू किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *