तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए रवाना हो रहे हैं। जापान के सरकारी टेलीविजन प्रसारक ‘एनएचके द्बारा प्रसारित तस्वीरों में किशिदा एक ट्रेन में बैठकर कीव के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद किशिदा की यूक्रेन की यह अचानक यात्रा हो रही है।

किशिदा मई में होने वाले सात देशों के समूह जी-7 के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। वह जी-7 के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने यूक्रेन की यात्रा नहीं की थी और ऐसा करने को लेकर अपने देश में उन पर दबाव था। मॉस्को द्बारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन का समर्थन करने में जापान अन्य जी-7 देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। ऐसी संभावना है कि किशिदा, जेलेंस्की के साथ मुलाकात के दौरान यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन की पेशकश करेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *