कीव : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक आकस्मिक दौरे पर मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। जापान के सरकारी टेलीविजन चैनल एनएचके ने यह जानकारी दी। किशिदा ऐसे समय पर कीव आए हैं, जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिग रूस पहुंचे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस साल के आखिर में बीजिग में होने जा रहे एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। शी ने मास्को में रूसी अधिकारियों से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच चीनी राष्ट्रपति चिनफिग की रूस यात्रा और ठीक इसी दौरान जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के यूक्रेन पहुंचने को अहम माना जा रहा है। एनएचके के फुटेज में किशिदा को एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुछ लोगों के साथ चलते देखा गया। किशिदा के साथ चल रहे लोग संभवत: यूक्रेन के अधिकारी थे।

वहीं, जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन यात्रा के दौरान किशिदा ”यूक्रेनी लोगों के साहस और धैर्य के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे, जो राष्ट्रपति जेलेंस्की के नेतृत्व में अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”जेलेंस्की के साथ बातचीत के दौरान किशिदा यूक्रेन पर आक्रमण और सेना के जरिए यथास्थिति में बदलाव के रूस के एकतरफा प्रयास को पूरी तरह से खारिज करेंगे और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *