वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद में नए वाणिज्य दूतावास भवन के खुलने से भारत-अमेरिका संबंधों में नयी संभावनाओं के द्बार खुलेंगे। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हैदराबाद भारत और अमेरिका के बीच द्बिपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है।

हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को अपना एक नया अत्याधुनिक भवन खोला है। पटेल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” स्पष्ट शब्दों में कहें तो यह गतिशील क्षेत्र अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हैदराबाद में हमारा नया वाणिज्य दूतावास बढ़ते द्बिपक्षीय संबंधों में अमेरिका द्बारा एक ठोस निवेश को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ” यह कदम हमारी सरकार को उन अमेरिकी कंपनियों के करीब लाता है, जिन्होंने भारत के तकनीकी, रक्षा, एयरोस्पेस और दवा क्षेत्रों में अरबों डॉलर का निवेश किया है। पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एमेजॉन और मेटा ने अमेरिका के बाहर हैदराबाद में अपनी सबसे बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ” हैदराबाद में हमारा वाणिज्य दूतावास अमेरिका और भारतीय राज्यों- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के व्यवसायों तथा लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *