इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान को एक बार से भूकंप के झटके झेलने पड़े हैं। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में हजारों लोगों की मौत होने के बाद आज फिर से यहां पर भूकंप ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है।

आज सुबह आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई। खबरों के अनुसार, भूकंप आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 05.10 बजे हेरात शहर से 28 किमी उत्तर में आया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस भूकंप से यहां पर 100 से अधिक लोग घायल हो गए है। सभी का इलाज चल रहा है। अभी तक भूंकप से किसी के मरने की जानकारी सामने नहीं आई है। जिस स्थान पर आज भूकंप आया है वहां पर पांच लाख से अधिक लोग रहते हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अक्सर लोगों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ता है।

PC:prabhatkhabar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *