वाराणासी 11 अक्टूबर संवाददाता :- पैगम्बर पुर पंचकोशी निवासी रोटरी क्लब वाराणासी मिडटाउन के सदस्य राजेश कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में 8 सदस्यी टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के रक्त संचरण समिति का सदस्य बनाया गया है। 78 बार खुद रक्तदान कर चुके रोटेरियन राजेश गुप्ता ने बताया कि रक्तकोष में उसकी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को विशेष ध्यान दिया जाएगा। समय समय पर रक्तकोष के माध्यम से डिग्री कॉलेजों में सेमिनार और संगोष्ठी के माध्यम से रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाएगा। समिति के सदस्य बनाएं जाने पर क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार आशीष, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र कपूर, के आर के अध्यक्ष नीरज पारिख सहित अन्य गणमान्य नागरिको ने बधाई दी है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *