इंटरनेट डेस्क। इन दिनों दुनिया के कई देशों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण तो बड़़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। अब न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस बात की जानकारी दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार गुरुवार को तडक़े 00.45 बजे यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई।

भूकंप का केंद्र धरती की सहत से 10.0 किलोमीटर की गहराई में 29.38 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 176.22 डिग्री पश्चिम देशांतर में बताया गया है। भूकंप के कारण अभी तक प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।इस भूकंप के कारण लोगों के दिलों में दहशत फैल गई।

PC:webdunia

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *