इंटरनेट डेस्क। नेपाल के लोगों को इन दिनों भूकंप के झटकों को दर्द झेलना पड़ रहा है। हाल ही में यहां पर बहुत से लोगों को भूकंप के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार, यहां कोकोपो में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस बात की जानकारी दी है। सर्वेक्षण के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार मंगलवार को तडक़े 00.53.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र कोकोपो से 82 किलोमीर पूर्व की दिशा में धरती की सतह से 24.2 किमी की गहराई में 4.32 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 153.01 डिग्री पूर्वी देशांतर में बताया गया है। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी मिली है।

PC:prabhatkhabar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *