इंटरनेट डेस्क। इजरायल हमास आतंकियों के बीच में युद्ध को पूरा एक महीना हो चुका है और इस युद्ध से अब हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और ऐसे में कई लोग अस्पतालों में पड़े है। दोनों देश आर्थिक नुकसान भी भोग रहे है। बता दें की सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के अचानक हमलों ने सिर्फ गाजा ही नहीं बल्कि इस पूरे क्षेत्र की स्थिति को बदल कर रख दिया है।

इन हमलों के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई है। गाजा पर शासन करने वाले हमास को खत्म करने के लिए जो हमले शुरू किए गए, उसमें अब तक करीब 10000 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। वहीं हमास के हमलों में 1400 लोगों की जान गई थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया कि इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 9700 हो गई है। इजरायल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमलों में हुई।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *