इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास आतंकियों के बीच यु़द्ध गंभीर स्थितियों में है और एक बार फिर से सीजफायर हटने के बाद से ही गोलीबारी शुरू हो चुकी है। इस बीच अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है और वो ये कि हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के बाद बंधक बनाई गईं इजरायली महिला सैनिकों के साथ क्रूरता की सभी सीमाओं को लांघ दिया था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आतंकियों ने महिला सैनिकों को टॉर्चर करने के लिए हर वो तरीका अपनाया, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। खबरों की माने तो आतंकियों ने कई इजरायली महिला सैनिकों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। जब हमास के आतंकवादियों का इससे भी जी नहीं भरा तो उन्होंने इन महिला सैनिकों के प्राइवेट पार्ट्स में गोली मार दी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हमास की हैवानियत का खुलासा मृत इजरायली सैनिकों के शवों को दफनाने वाले डॉक्टरों और वॉलियंटर्स ने किया है। उन्होंने जो भी बताया है, वह किसी भी इंसान को भावुक कर सकता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी साझा किया गया है, ताकि दुनिया को हमास की सच्चाई पता चल सके।

pc-timesofisrael.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *