इंटरनेट डेस्क। हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल लगातार दक्षिणी गाजा में हमले कर रहा है। इसके साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों पर निशाना भी साधा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेतन्याहू ने हमास द्वारा महिलाओं पर किए गए जुल्म पर चुप रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, महिला समूह और संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है।

जानकारी के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, मैं महिला अधिकार संगठनों, मानवाधिकार संगठनों से पूछता हूं. आपने इजरायली महिलाओं के बलात्कार, अत्याचार और यौन उत्पीड़न के बारे में सुना, लेकिन उस समय आप कहां थे? मैं उम्मीद कर रहा था कि विश्व स्तरीय नेता इस अत्याचार के खिलाफ बोलेंगे।

वहीं खबरों की माने तो बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने रिहा किए गए बंधकों और पहले भी बंधक बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दिल दहला देने वाली कहानियां सुनाईं।

pc- ndtv.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *