इंटरनेट डेस्क। एक कहावत तो आपने सुनी होगी सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का। जी हां और ये कहवात फिट बैठ रही हैं पाकिस्तान पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनके परिवार पर। बता दें की पीएमएल-एन के सुप्रीम लीडर नवाज शरीफ के बेटे हुसैन और हसन छह साल बाद मंगलवार को देश लौट आए हैं, चुनावाेंसे पहले नवाज भी पाकिस्तान लौट आए थे।

वैसे आपको बता दें की हुसैन और हसन की पाकिस्तान वापसी ऐसे समय में हुई है जब उनके चाचा शहबाज शरीफ पहली बार चुनाव जीतकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने है। हालांकि इससे पहले भी वो पीएम का पद संभाल चुके थे। लेकिन चुनाव जीतकर पहली बार वो पीएम बने है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तोे 2016 के पनामा पेपर्स घोटाले में नाम आने के बाद हसन नवाज और हुसैन नवाज ने 2018 में पाकिस्तान छोड़ दिया था। यह मामला शरीफ परिवार के पास लंदन में शानदार अपार्टमेंट होने से संबंधित है। एक जवाबदेही अदालत ने उन्हें 2018 में एवेनफिल्ड मामले में अपराधी घोषित किया था और उनके खिलाफ गैर-जमानती स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लंदन चले गए थे। अब चाचा पीएम बन गए हैं तो वो वापस लौट आए है।

pc- abp news,en.wikipedia.org

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *