इंटरनेट डेस्क। जापान में पति-पत्नी के बीच का एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां पर एक महिला ने केवल इस कारण ही अपने पति को गिफ्तार करवा दिया कि वह उसे ब्लैंक कॉल करता था। खबरों के अनुसार, यहां 31 वर्षीय महिला ने संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस द्वारा महिला के पति को पकडऩे जाने के बाद इसके पीछे के कारण का खुलासा हुआ है।

व्यक्ति ने एक दिन पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ फोन पर बात कर करते देखा था। इसके बाद वह पत्नी पर शक करने लगा था। पति जलन के कारण यह अजीब हरकत कर रहा था। वह इसके बाद पत्नी को रोजाना 100 ब्लैंक कॉल करता था। सच्चाई का खुलासा होने तक वह ऐसा करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई और अगस्त में हर दिन उसे कई बार ब्लैंक कॉल मिले। इस पर महिला को पति पर शक हुआ। महिला ने महसूस किया कि जब पति सो जाता था तक ये कॉल्स तब बंद हो जाते थे।

इस कारण महिला को पति पर हुआ शक
एक दिन महिला ने शॉपिंग के दौरान महिला पर पैनी नजर रखी। इस दौरान महिला ने नोट किया कि पति ने फोन का इस्तेमाल नहीं कि तो कॉल्स भी नहीं आई। इस कारण पति पर शक होने पर महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पति के फोन रिकॉर्ड को खंगालकर सच्चाई का खुलासा किया। व्यक्ति ने पत्नी को परेशान करने के लिए ऐसा किया था।

bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *